IMG-20250419-WA0021

पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के छात्र करेंगे अनेक शैक्षिक स्थलों का भ्रमण

जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी देकर किया रवाना

सूरजपुर / प्रेमनगर:- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छ. ग. रायपुर के पत्रानुसार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला सूरजपुर के आदेशानुसार पीएमश्री के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना है इस हेतु प्रेमनगर पीएमश्री सेजेस विद्यालय के छात्रों को जिले के अंतर्गत अनेक शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराने जनपद अध्यक्ष प्रेमनगर फुलेश्वर सिरदार,नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमनिया जगते, जनपद उपाध्यक्ष पुनिया राजेश्वर रजवाड़े, बीईओ प्रताप सिंह पैंकरा,आई.अंसारी व सेजेस प्राचार्य आर. बी. सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
बता दें कि समग्र शिक्षा के द्वारा पीएमश्री विद्यालय के छात्रों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने जिले के अनेक शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराने आदेशित किया गया है जिसके परिपालन में पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर के 6 वीं से 12 वीं के छात्र/ छात्राओं की टीम सरगुजा संभाग के अंबिकापुर कृषि विज्ञान केंद्र,संजय पार्क, पुरातात्विक स्थल रामगढ़ एवं महेशपुर में शैक्षणिक भ्रमण करने निकली है। जनपद अध्यक्ष फुलेश्वर सिंह सिरदार ने कहा इस भ्रमण से छात्रों के अंदर अनेक महत्वपूर्ण शैक्षिक जानकारियाँ विकसित होंगी जिसका प्रभाव सीधा उनके जीवन पर पड़ेगा। उपाध्यक्ष पुनिया राजेश्वर राजवाड़े ने कहा शासन की यह योजना बहुत महत्त्वपूर्ण है इसके माध्यम से बच्चे अनेक जीवनोपयोगी जानकारियों से रूबरू होंगे जिसका सीधा प्रभाव क्लासरूम में पड़ेगा। यह जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार ध्रुव व्याख्याता ने बताया कि पीएमश्री के अंतर्गत यह कार्यक्रम छात्रों में नई ऊर्जा प्रदान करेगी जिससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ेगा। इस शैक्षिक भ्रमण में व्याख्याता सचिन तिवारी, पूर्णिमा सागर, शुभांशु शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार ध्रुव, शिक्षक में विशाखा, निमेष कुमार सिन्हा, अशोक कुमार साहू, उर्मिला सिंह, रवि दुबे, सहायक शिक्षक जोएल टोप्पो, नौरीन सबा, सहायक ग्रेड 02 सारांश तिवारी व शिवकुमारी निकले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!