सूरजपुर ब्रेकिंग:- गोदाम में 3 महीने में तीसरी बार लगी भीषण आग, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी
..
गुरुवार सुबह सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत पर्री में स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं और बचाव अभियान जारी है
जानकारी के अनुसार ग्राम पर्री में स्थित धर्मकाटा के सामने आज सुबह एक गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम धू-धू कर जल उठा और आसमान में काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगी लपटें कई फीट ऊंची उठने लगी।
मौके पर पहंची दमकल की टीम
सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं,
3 महीने में तीसरी बार इस गोदाम में लगी आग
आसपास के लोगों ने बताया कि इस गोदाम में लगभग तीन महीने में तीसरी बार आग लगी है
गोदाम में बार-बार भीषण आग लगने की घटनाएं सुरक्षा मानकों की बड़ी लापरवाही को उजागर करती हैं। ऐसी घटनाओं के पीछे शॉर्ट सर्किट, ज्वलनशील पदार्थों का अनुचित भंडारण या आग बुझाने के उपकरणों की कमी मुख्य कारण होते हैं।
जिला प्रशासन ने लगातार अपील की है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में विद्युत उपकरणों और वायरिंग की नियमित जांच कराएं तथा अग्निशामक यंत्रों की व्यवस्था रखें ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके,
