20260513_183441-COLLAGE

पहले से जर्जर पुलिया टूट कर गिरी, सैकड़ो गावों का संपर्क कटा

सूरजपुर/जिले के सोनगरा-खड़गवां मार्ग पर सुखदेवपुर के पास कई गावों को जोड़ने वाली एक पुलिया टूट गई है जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। जिसके कारण कई गांवों के लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की ये पुलिया कई महीनो से जर्जर स्थिति में थी, रखरखाव के अभाव में पुलिया टूटी है जर्जर हो चुके पुल के रखरखाव में कोई भी कवायद नहीं की गई प्रशासन ने समय रहते कोई भी कदम नहीं उठाया जिससे यह बड़ा हादसा हुआ,

लोगों ने बताया कि इस पूल पर हर दिन सैकड़ो की संख्या में कोयला लोड वाहन गुजरते है जो पुलिया टूटने का एक कारण बना,
पुल टूटने से दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है,इस पूल पर हर दिन हजारों लोगों और छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। यह घटना क्षेत्र में आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर रही है।

प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहा है और जल्द ही पुल की मरम्मत या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की उम्मीद है। ग्रामीणों को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सवाल ये है कि इस समस्या को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
पूल के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत होती रही है फिर भी प्रशासन बेखबर क्यों बना रहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!