20260912_183856-COLLAGE

प्रेमनगर के बालकों को मिला सफलता का ‘महामंत्र’: स्वच्छता, अनुशासन और करियर गाइडेंस का अनोखा  संगम

सूरजपुर / प्रेमनगर: शनिवार का दिन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा, उत्साह और नई राह दिखाने वाला साबित हुआ। विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता जागरूकता, प्रेरणादायी सत्र और करियर काउंसलिंग के त्रिवेणी संगम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज साहू ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ और तीव्र बुद्धि का आधार है। उन्होंने अध्यापन के आधुनिक कौशलों से रूबरू कराते हुए छात्रों को सफलता के शीर्ष तक पहुँचने का गुरुमंत्र दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखमनीया जगते ने स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर जीवन शैली में ढालने की बात कही। साथ ही, उन्होंने भविष्य की चुनौतियों और करियर चयन के व्यावहारिक सूत्र साझा किए।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष आलोक साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा, “नियमितता और निष्ठा ही वो कुंजी है जो किसी भी साधारण छात्र को असाधारण बनाती है। इनके बच्चों के उत्साह हेतु रोचक गतिविधि करवाया गया इससे बच्चे प्रेरित हुए। एसएमसी अध्यक्ष श्री सुखनाथ सिंह ने युवाओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

इस प्रेरक समागम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अशोक दुबे, व्याख्याता विनय खलखो, पूरन सिंह, ज्योति साव, आशीषी जेल्स लकड़ा, धनेश्वर सिंह, संतोष कुमार साहू, रमेश साहू, विनोद रावत, घूरन सिंह, पीताम्बर सिंह, अंजलि कंवर, सुरेश साहू, शिक्षक मुकेश दुबे,ओमप्रकाश साहू, मान सिंह, पालक श्री आई अंसारी, प्रताप साहू , रोहित साहू, बसंत साहू, सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!