20260508_215358-COLLAGE

कर्मचारी हित में राधे साहू की महत्वपूर्ण अपील

सूरजपुर – कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर के जिला सचिव सह ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर,संयुक्त संवेदना समिति के जिला सचिव राधेश्याम साहू ने कर्मचारियों के लिए एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण अपील की है।

राधेश्याम साहू ने बताया कि जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के कर्मचारियों के प्रति सोच से प्रेरणा लेकर उनके मार्गदर्शन में अनेक कार्य किये जा रहे है। कई बार हम अक्सर छोटी-छोटी चीजो को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में एक बड़ी समस्या,कठिनाई का रूप ले लेती है। हमें समय रहते इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर समाधान कर लेना चाहिए। पढ़िए उनका अपील👇

अत्यंत महत्वपूर्ण अपील

जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि अपने परिवार की सुरक्षा एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों को समय रहते व्यवस्थित कर लें:-

अपने सैलरी अकाउंट सहित सभी बैंक खातों में
सेवा पुस्तिका (Service Book) में
बीमा, पेंशन, जीपीएफ/एनपीएस एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों में
अपने नामिनी (Nominee) का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं।

अक्सर देखा गया है कि किसी साथी के आकस्मिक निधन अथवा सेवानिवृत्ति के समय नामिनी दर्ज नहीं होने के कारण परिवारजनों को अनावश्यक परेशानियों, कानूनी प्रक्रियाओं एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

एक छोटी सी सतर्कता आपके परिवार को भविष्य की बड़ी परेशानियों से बचा सकती है।
आज ही अपने सभी दस्तावेजों की जांच करें एवं आवश्यक सुधार अवश्य करवाएं।
सजग बनें — अपने परिवार को सुरक्षित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!