20260513_225531-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:-ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत

​सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवरा में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर के बाद एक महिला की मौत की खबर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भैयाथान के ग्राम पंचायत केवरा में दो बाइक सवारों की संतुलन खोकर आपस में भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में बैठी महिला बाइक से गिरकर सड़क के बीच आ गई और इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला की मौत हो गई

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, इसी अफरा तफरी के बीच वाहन चालक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतिका के शव को झिलमिली थाना ले जाने की प्रक्रिया शुरू की तो ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस द्वारा शव को सीधे थाने ले जाने के निर्णय से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस संवेदनशीलता दिखाने के बजाय मामले में जल्दबाजी कर रही है। चक्काजाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि फरार ट्रेलर चालक की तुरंत गिरफ्तारी हो और पुलिस इस मामले में पारदर्शिता के साथ उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर झिलमिली थाना परिसर में खड़ा कराया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!