ब्रेकिंग न्यूज़-भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित मारुति वैन पेड़ से टकराई एक की मौत पांच घायल

सूरजपुर/ 18/4/2025/जिले के ग्राम पंचायत रामनगर में पासन नाला के पास शुक्रवार दोपहर लगभग 2.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। मारुति ओमनी कार पेड़ से टकरा गई इस हादसे में कार चालक रामेश्वर राजवाड़े पिता-चंद्रिका उम्र लगभग 36 निवासी ग्राम-रूनियाडीह की मौत हो गई है। और कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है की सभी युवक शुक्रवार को ग्राम रूनियाडीह से नवाबांध कुंवरपुर के लिए बारात जाने के लिए निकले थे लेकिन रामनगर के पासन नाला के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद आसपास की लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और घायलों को विश्रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने वाहन चालक रामेश्वर राजवाड़े को मिर्त घोषित कर दिया पांच अन्य घायलों में से दो की हालत गंभीर थी जिसे देखकर सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
