oplus_131072


नगर पालिका सूरजपुर ने 3208.86 लाख का बजट पेश किया सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत कई योजना प्रस्तावित
सूरजपुर/ नगर पालिका परिषद सूरजपुर की प्रथम परिषद बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित बजट बजट पेश किया गया है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम लता राजवाड़े, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार अग्रवाल “शैलू”, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सभी पार्षद मौजूद रहे।
इस वित्तीय वर्ष में 40 नये कार्य हाथ में लिया गया है। उक्त नये कार्यों में 2250.00 लाख व्यय प्रस्तावित है, जिसके लिए नगरपालिका निकाय निधि व शासन से अनुदान प्राप्त किया जाएगा।
नगरपालिका के बजट में इस वर्ष कोई नया टैक्स नहीं लगाए जाने पर सहमति बनी और किसी भी तरह के टैक्स में बढ़ोतरी भी नहीं की गई है।
नगरपालिका परिषद का वर्ष 2025-26 में कुल 3208.86 लाख का प्रस्तावित आय का अनुमान है। और 3197.55 लाख रूपये खर्च का अनुमान है। लगभग 11.31 लाख बचत का अनुमान है।

*सिटी डेवलपमेंट प्लान*
साथ ही नगर पालिका की सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत नगर को सुंदर व व्यवस्थित बनाने की योजना है इस प्लान के तहत:-
ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण
सेनेटरी लैण्डफिल साईट डवलपमेंट,
शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य,
तालाबों का सौन्दर्याकरण एवं रेड़ नदी घाट निर्माण व विकास कार्य,
साप्ताहिक बाजार एवं मीट मार्केट व्यवस्थापन कार्य,विद्युतीकरण कार्य,खेल मैदान उन्नयन एवं जिर्णोधार कार्य,सीसी रोड निर्माण
बी.टी. सड़क निर्माण सी.सी/आर.सी.सी. नाली निर्माण,चौपाटी निर्माण,आक्सीजन पार्क एवं उद्यान उन्नयन कार्य,चौक-चौराहा सौन्दर्याकरण कार्य (कैमरा सहित), गौरवपथ चौड़ीकरण कार्य,स्वागत द्वार निर्माण कार्य,चबुतरा रोड निर्माण कार्य, एवं हैण्डपंप में शोकपीट निर्माण,चौड़ीकरण/ पाथवे/पेवर कार्य,
सामुदायिक भवन / मंगल भवन निर्माण कार्य
गौशाला / गौठान उन्नयन कार्य,मुक्तिधाम उन्नयन कार्य,स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एस.आर.एल.एम.का उन्यन एवं स्थापन कार्य,प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ,फिल्टर प्लांट संधारण कार्य एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य,प्रस्तावित है।
