oplus_131074

oplus_131074

रास्ता अवरुद्ध होने पर व्यापारियों ने खोला मोर्चा,आवागमन बहाल करने की मांग।

सूरजपुर/ नगर पालिका सूरजपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने रास्ते में त्योहारों के दौरान टेंट और पंडाल लगाए जाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का आरोप है कि हर साल त्योहारों के अवसर पर रास्ते में पंडाल लगाकर आवागमन बाधित कर दिया जाता है, जिससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक पहुंचने का रास्ता बंद हो जाता है।

व्यापारियों के अनुसार, रास्ता अवरुद्ध होने के कारण कॉम्प्लेक्स में संचालित दुकानों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होता है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ता है।

इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने नगर पालिका सूरजपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर रास्ते में लगाए गए पंडाल को तत्काल हटवाने और आवागमन के लिए रास्ता खाली कराने की मांग की है।

व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि त्योहारों के आयोजन के साथ-साथ व्यापारियों की आजीविका और आम नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए, ताकि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का रास्ता बाधित न हो और दुकानों का कारोबार सुचारू रूप से चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!