20261103_230325-COLLAGE

सूरजपुर/ जिले में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर शासन और पटवारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। 13 अक्टूबर से जारी हड़ताल को समाप्त कराने के लिए शासन की ओर से पहले ही अल्टीमेटम जारी कर पटवारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पटवारियों के आंदोलन जारी रखने पर अब जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

वहीं जिला प्रशासन ने भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप काम पर नहीं लौटने वाले पटवारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे अधिक परेशानी आम नागरिकों को उठानी पड़ रही है। राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील कार्यालय पहुंच रहे लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

फिलहाल एक ओर प्रशासन कार्रवाई के जरिए हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश में है, तो दूसरी ओर पटवारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। ऐसे में शासन और पटवारी संघ के बीच जारी गतिरोध का समाधान कब निकलेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!