Screenshot_2026-11-09-09-10-13-28_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~2

कबरा कान हाथी का खूनी हमला, एक और ग्रामीण की गई जान

सूरजपुर। जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथियों के हमले में एक और व्यक्ति की जान चली गई है। ताजा मामला प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर सोनगरा सर्किल का है, जहां कबरा कान नामक हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में विचरण कर रहे कबरा कान हाथी का सामना एक व्यक्ति से हो गया। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने पैरों तले कुचल दिया। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों के लिए जंगल और आसपास के इलाकों में निकलना खतरे से खाली नहीं रह गया है।

हाथियों की मौजूदगी और उनके हमलों को देखते हुए वन विभाग के सामने ग्रामीणों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

फिलहाल मृतक की पहचान, घटना के विस्तृत कारण और वन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!