Screenshot_2026-11-08-17-37-42-34_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~2

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल,अपना हेल्प QR की मदद से तत्काल पहुंचाई गई मदद

सूरजपुर/ बसदेई के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमे ग्राम बंजा निवासी युवक सतीश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने वाहन पर लगे ‘अपना हेल्प QR’ को स्कैन कर आपातकालीन डायल 112 को सूचना दी और तत्काल सहायता मांगी।

सूचना मिलते ही मदद पहुंचाई गई और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां घायल का उपचार जारी है।

खास बात यह है कि दीपावली जैसे त्योहार के दिन भी ‘अपना हेल्प QR’ की टीम जरूरतमंदों की सहायता में जुटी रही।
तकनीक और जनसेवा के बेहतर समन्वय के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों के लिए मदद का प्रभावी माध्यम बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!