बसदेई में एक साल से निःशुल्क योग की अलख वार्षिक उत्सव में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
सूरजपुर/ पतंजलि योग परिवार आदर्श ग्राम पंचायत बसदेई द्वारा गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में निःशुल्क योग कक्षा संचालित करते एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 3 नवंबर 2026को वार्षिक योग उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें योगा डांस/जुम्बा सामूहिक योगाभ्यास योग प्रशिक्षक राम प्रताप राजवाड़े एवं योग शिक्षक कौशल साहू तथा प्रदीप कुमार पैकरा द्वारा अभ्यास कराया गया।
जैसा कि आप सभी को विदित हो कि पिछले वर्ष 3 नवंबर 2025 को योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राम प्रताप राजवाड़े जी द्वारा यहां पर नवीन योग कक्षा स्थापित ही नहीं किया! अपितु गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर 48 योग साधकों को सह योग शिक्षक प्रशिक्षण दिला कर प्रशिक्षित कर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया था। इसके बाद से ही यहां पर प्रतिदिन प्रातः काल पतंजलि योग परिवार आदर्श ग्राम पंचायत बसदेई द्वारा निःशुल्क कराया जा रहा और करें योग रहें निरोग के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक राम प्रताप राजवाड़े ने योगाभ्यास कराते हुए योग महत्व को बताते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति और प्राचीन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक श्रेष्ठ मार्ग है।मानसिक शांति: योग और प्राणायाम से तनाव, चिंता और मानसिक अशांति कम करने में सहायता मिलती है।
योग से बच्चों और युवाओं की स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता बेहतर होती है।
नियमित योग करने से जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है। जब परिवार के सभी सदस्य मिलकर योग करते हैं, तो आपसी प्रेम, सहयोग और एकता की भावना मजबूत होती है।आज के आधुनिक युग में जहां हमारा जीवन भागदौड़ और तनाव से भरा हुआ है, वहां योग स्वस्थ एवं सुखी जीवन जीने का एक उत्तम माध्यम है। अतः आप सभी से आग्रह करता हूं कि प्रतिदिन कम से कम 30मिनट से एक घंटे योग, प्राणायाम और ध्यान के लिए अवश्य निकालें तथा अपने बच्चों को भी योग से जोड़ें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योग शिक्षक कौशल साहू, प्रदीप कुमार पैकरा, मारुति नंदन चक्रधारी, मनीष केशरवानी, मुनेश्वर राजवाड़े, भुनेश्वर देवांगन, श्यामलाल सिंह, रामपुकार, तेजप्रताप राजवाड़े, राजन मिश्रा एवं आदर्श ग्राम पंचायत बसदेई के सभी योग साधक भाईयों का भरपूर सहयोग रहा।
