IMG-20250407-WA0006

कुदरगढ़ में स्काउट गाइड ने किया सेवा कार्य, श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान किया गया

सूरजपुर:- चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर कलेक्टर सूरजपुर के दिशा निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के आदेशानुसार भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सूरजपुर के जिला पदाधिकारी एवं स्काउट,गाइड,व रोवर, रेंजर के द्वारा कुदरगढ देवी धाम में सेवा कार्य किया गया।स्काउट गाइड ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एवं मां बागेश्वरी देवी धाम ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्य किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं को मेला परिसर में सुव्यवस्थित तरीके से देवी माई के दर्शन हेतु सहयोग प्रदान किया गया इसके अलावा मेला परिसर में साफ सफाई तथा दिव्यांग श्रद्धालुओं को देवी कुदरगढ़ी माई के दर्शन हेतु सहयोग प्रदान किया गया,इस सेवा कार्य के मुखिया ओड़गी विकासखंड के विकासखंड सचिव कुंजलाल यादव थे जिनके नेतृत्व में टीम ने कार्य किया इसके अलावा सेवा कार्य में जिले के पदाधिकारी में जिला प्रशिक्षण आयुक्त राम दत्त पटेल,जिला सचिव उमेश गुर्जर, जिला संगठन आयुक्त बेलभद्र देवांगन,जिला स्काउट काउंसलर गोवर्धन सिंह,गाइड प्रभारी सीता देवी, स्काउट प्रभारी राकेश सिंह,चंद्रिका सिंह राम कुमार कुशवाहा व ओडगी विकास खंड के सक्रिय स्काउट गाइड के साथ-साथ विकासखंड सूरजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के स्काउट गाइड ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!