IMG-20250407-WA0005

68 वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता इम्फाल में जिले से किरण सिंह का चयन

सूरजपुर:- 68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता फुटबॉल बालक/बालिका उन्नीस वर्ष का आयोजन इम्फ़ाल ( मणिपुर) में 15/ 04/ 2025 से 21/ 04/ 2025 तक आयोजित है। इस कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदननगर की छात्रा कु. किरण सिंह पिता हेमसाय मरकाम का चयन हुवा है जिससे जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
बता दें कि 68 वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता इम्फाल में आयोजित है जिसमें अंडर 19 बालिका में प्रेमनगर की होनहार छात्रा कु. किरण सिंह का चयन हुवा है। उक्त प्रतियोगिता का कोचिंग कैंप 08/04/2025 से 10/04/2025 तक तीन दिवसीय रायपुर में आयोजित है। जिसमें चयनित खिलाड़ियों को शामिल कराया जा रहा है। कु. किरण के कोच बलदेव जगत व विमल डुंग डुंग हैं। इनको मार्गदर्शन प्रदान दया सिंह उइके ने किया जिनके सहयोग से किरण सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला। किरण के राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता इम्फाल (मणिपुर) में चयनित होने पर विद्यालय परिवार के साथ साथ विकास खंड प्रेमनगर में खुशी की लहर है व साथ ही उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!