20250407_205733-COLLAGE

शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिवों ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन
कहा मोदी की गारंटी नहीं हुई पूरी

oplus_131072

सूरजपुर-07/04/2025/ शासकीयकरण की मांग पूरी नहीं किए जाने पर पूरे जिले से बड़ी संख्या में जुटे ग्राम पंचायत सचिवों ने नगर में विशाल रैली निकाल कर प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,और पंचायत मंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर नायब तहसीलदार इसराइल खान के हाथों के हाथों ज्ञापन सौंपा।
पंचायत सचिव 18 मार्च से शासकीयकरण की मांग करते हुए जनपद स्तर पर 21 दिनों से हड़ताल में बैठे हैं।

oplus_131072

ठप्प पड़े पंचायत के काम

सचिवों के लंबे समय से हड़ताल पर बैठे रहने से पंचायतों के सारे विकास कार्य ठप्प पड़ चुके हैं,मनरेगा और पीएम आवास सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, सरकार जल्दी ही अगर इस समस्या का समाधान नहीं करती है तो पंचायतों में मजदूरों के आजीविका पर बड़ा असर पड़ सकता है।

सचिव संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी और जिला सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी में पंचायत सचिवों का शासकीय करण करने की बात कही गई थी परंतु भाजपा की घोषणा पत्र के वादे अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं जिसके कारण पूरे प्रदेश के सचिव आक्रोशित है सचिव संघ के अध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय सचिव संगठन की 9 अप्रैल को मैनपाट में बैठक कर हड़ताल की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।और कहा मांग पूरा नहीं होने पर 21.4.2025 को जंतर मंतर मैदान दिल्ली में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में चन्दन गुप्ता उपप्रान्ताधयक्ष,इंद्रपाल तिवारी जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र कुशवाहा जिला सचिव,ब्लाक अध्यक्ष मटुकधारी कुशवाहा, देवराजेन्द सिंह, कासिम अन्सारी, आनन्द प्रताप सिंह, लक्ष्मी पैकरा,प्रदीप सिंह,ब्लाक सचिव दयाराम राजवाड़े, जैनुल खान,करीमन सिंह,सतीश गुर्जर,नरेंद्र चक्रधारी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार राजवाड़े, उपाध्यक्ष निलोफर उसमानिया,देवेश्वर सिंह,कोशाध्यक्ष छत्रसाल रवि,सह सचिव आनबाई पैकरा, प्रवक्ता शिवशंकर गोयन,संगठन मंत्री सुखलाल राजवाड़े, शिवप्रसाद यादव, मिडिया प्रभारी सिंह, राजकुमार सिरदार महामंत्री हेमवंत दास, रामकुमार प्रजापति, सलाहकार शंकर राम कुशवाहा,सियाराम राजवाड़े कार्यकारणी सदस्य विजय देवांगन, दीलकिशोर सिंह, तुलेश्वर राजवाड़े,पुष्पा जयसवाल,ललिता यादव,संगीता जायसवाल,दुर्गावती सिंह,सहित बड़ी संख्या में सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!