रामजन्मोत्सव पर नगर पंचायत भटगांव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन

सूरजपुर/भटगांव:– रामनवमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत भटगांव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों राम भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा का प्रारंभ स्थानीय हनुमान मंदिर से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के रूप में सजे बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था के साथ किया। सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे।
आयोजित रामजन्मोत्सव के अवसर पर निकाले शोभा यात्रा में सम्मिलित रामभक्तों का उत्साह व श्रद्धा इस आयोजन को अत्यंत सफल और अविस्मरणीय बना दिया।
