IMG-20250406-WA0005

नवनियुक्त वन विकास निगम अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


सुरजपुर/ भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हालही में ही वन विकास निगम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त दर्जाधारी की जिम्मेदारी मिलने पर जिले सहित सरगुजा संभाग भर से बड़ी संख्या में निज निवास पर पहुचे कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता,फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया। बता दे की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास का माहौल है। रविवार को पैकरा के निज निवास चेन्द्रा पहुँचकर ग्राम राई भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने रामसेवक पैकरा को वन विकास निगम अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। नागरिकों और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के विकास और समाज के उत्थान के लिए बड़ा कदम बताया। लोगो ने बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र की प्रगति की उम्मीद जताई। श्री पैकरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। इस प्रकार से वरिष्ठ नेताओं को भी यह दी जाती है,मुझ पर संगठन एवं मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार विश्वास जताया है उसी के अनुकूल काम करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त किये है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित क्षेत्रवासियों ने रामसेवक पैकरा के प्रति अपनी सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!