जंगल में दो भालुओं का हमला,56 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सूरजपुर जिले के ग्राम साल्ही (आमगांव) निवासी लगभग 56 वर्षीय व्यक्ति पर जंगल में दो भालुओं ने अचानक आहमला कर दिया। घटना लगभग शाम 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तिवारी सिंह खेत की ओर गए हुए थे,तभी जंगल में मौजूद दो भालुओं ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
अचानक हुए भालुओं के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना ने एक बार फिर जंगल से लगे ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के हमले और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा जंगल और खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
