20250407_192759-COLLAGE

शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर देय अनुग्रह राशि एक लाख पच्चीस हजार स्वीकृत करने की मांग

टीचर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को भेजा मांगपत्र मो0 सुल्तान कर्मक्रांति सूरजपुर . सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, वित्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर देय अनुग्रह राशि एक लाख पच्चीस हजार रूपए स्वीकृत करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह,प्रदेश प्रचार सचिव अजय सिंह,प्रदेश संगठन सचिव मुकेश मुदलियार,जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह ने कहा है कि वित्त विभाग के संदर्भित परिपत्र वित्त निर्देश 8/2015 छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के आदेश क्रमांक 72/एल 2014-71-00331/वि/नि/चार नया रायपुर,दिनांक 24 मार्च, 2015 में शासकीय सेवा में रहते हुए किसी शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को वेतनमान में बैंड वेतन एवं ग्रेड वेतन के योग के छः माह के बराबर, अधिकतम ₹ 50,000/- (पचास हजार) की सीमा तक अनुग्रह राशि दिये जाने का प्रावधान है।

मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक: एफ 4-1/2025 / नियम / चार भोपाल, दिनांक 03 अप्रैल,2025 के द्वारा शासकीय सेवक की सेवा में रहते हुये मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को, मृतक शासकीय सेवक के वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 में देय वेतन के छः गुना के बराबर, अधिकतम ₹ 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार) अनुग्रह राशि स्वीकृत किया गया है।

टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह, चंद्रविजय सिंह,रामचंद्र सोनी,सुरविंद गुर्जर, गौरीशंकर पांडेय,बिजेंद्र साहू,दीपक झा,मिथिलेश पाठक, पीताम्बर सिंह मरावी,नागेंद्र सिंह,चंद्रदेव चक्रधारी, जितेंद्र सिंह,रामबरन सिंह,विनोद केराम,जानकी यादव,संजय चतुर्वेदी,राज कुमार यादव ने शासन से छत्तीसगढ़ मे भी शासकीय सेवक की सेवा में रहते हुये मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 में देय वेतन के छः गुना के बराबर, अधिकतम ₹ 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार) अनुग्रह राशि स्वीकृत किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!