संयुक्त संवेदना समिति का विकास खण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न शिक्षकों (एल.बी.संवर्ग) से योजना से जुड़ने की अपील
सूरजपुर/भैयाथान- गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में छ.ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विगत पांच वर्षों से संचालित संयुक्त संवेदना योजना पारदर्शिता के साथ संचालित है।आज वर्ष 2026 के सदस्यता हेतु भैयाथान का विकास खण्ड स्तरीय बैठक भैयाथान में सम्पन्न हुआ।
समिति के ब्लॉक संयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी जिले में इस योजना के 2298 सदस्य हैं । प्रत्येक पंजीकृत सदस्य की सदस्यता मार्च माह के अंतिम में समाप्त हो जाती है ,तत्पश्चात पुनः उन्हें निर्धारित राशि 500 रुपए देकर ब्लॉक संयोजक के माध्यम से नवीनीकरण कराना पड़ता है। और मार्च से अप्रैल तक नए सदस्यों की नवीन सदस्यता भी ली जाती है। कुलदीप सिंह ने बताया कि इस योजना की जानकारी प्रत्येक शिक्षकों को हो इसलिए आज बैठक में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री फूल साय मराबी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खण्ड स्रोत समन्वयक (BRC) श्री सुरेंद्र दुबे एवं ब्लॉक के सभी संकुल समन्वयकों को इसकी जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018 में शिक्षाकर्मी से शिक्षक पद पर संविलयन हुए शिक्षकों की आर्थिक स्थिति, बढ़ती उम्र के साथ जिम्मेदारियों के बोझ तले सिमट के रह गई है ऐसे में किसी शिक्षक की मृत्यु पर उसके परिवार को आर्थिक मानसिक त्रासदी का सामना करना पड़ता है। इस बढ़ती आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर के जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी की पहल पर यह योजना 2021में प्रारंभ की गई।
जिले के शिक्षक साथियों के लिए यह योजना विगत पांच वर्षों से पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित है। इसमें 500 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क देकर शिक्षक , समिति का सदस्यता ग्रहण करते हैं तथा सदस्यता ग्रहण करने वाले किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवार को एक लाख रुपये की संवेदना राशि, लंबित सेवा लाभों के त्वरित भुगतान और आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने में सहायता प्रदान की जाती है।
वर्ष 2021 से अब तक इस योजना के अंतर्गत 28 शिक्षक परिवारों को सहयोग प्रदान किया जा चुका है,और जिले के अधिकांश शिक्षक इस समिति से जुड़ चुके हैं। वर्ष 2026 हेतु सदस्यता अभियान इसी माह मार्च से प्रारंभ की जा रही है। बैठक में उपस्थित सभी संकुल समन्वयकों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए संकुल अंतर्गत सभी शिक्षकों को सदस्यता लेने के लिए अपील करने को कहा गया।
बैठक में क्रमशः राजेश मिश्रा, इंदुमौली मिश्रा, बोधन राजवाड़े, प्रमोद दुबे, महेश पैकरा, अमर नाथ चौबे, शिवेंद्र सिंह ,पुष्पराज सिंह, ताराचंद गुप्ता, यशवंत प्रताप सिंह, फूल चंद पैकरा, बिजेंद्र साहू, चंद्र प्रकाश, जुगेंद्र सोनी, सुग्रीव कुशवाहा, कन्नी लाल, धीरेन्द्र कुशवाहा, ईश्वर सिंह, सुलेमान अंसारी, छत्रपाल, सतपाल ठाकुर, शिव प्रताप, महेश प्रताप सिंह, वेद साय, घनश्याम राजवाड़े, रविकांत पैकरा, हेम सिदार, राम जतन कुशवाहा, महेश एक्का , अजय सोनवानी, रितेश यादव, जितेंद्र सिंह, गायत्री मिश्रा इत्यादि संकुल समन्वयक गण उपस्थित रहे।
इन्होंने की सराहना, समिति को प्रदान की सहयोग राशि
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मराबी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह,बीपीओ दिनेश देवांगन
विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र दुबे ने वर्ष 2026 हेतु प्रथम सदस्यता ग्रहण कर समस्त शिक्षकों से इस योजना से जुड़ने के लिए अपील किए।
