सूरजपुर ब्रेकिंग:-अनियंत्रित डेली सर्विस वाहन पेड़ से भिड़ी, वाहन चालक घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
सूरजपुर/ थाना क्षेत्र जयनगर के सिलफिली हाइवे पर आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमे Cg 22 j 9462 नंबर की एक तेज रफ्तार स्वराज माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक को चोटें आईं हैं,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है की बिलासपुर से आ रही डेली सर्विस की सामान से भरी स्वराज माजदा वाहन अनियंत्रित होकर रोड से उतर गई और पेड़ से टकरा गई जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बिलासपुर निवासी वाहन चालक अनिल खांडे पिता रोहित खांडे उम्र लगभग 32 वर्ष घायल हो गया,
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक शक्ति 11और चालक जीत सिंह ने घायल को तत्काल सी एच सी विश्रामपुर में भर्ती कराया जहां घायल वाहन चालक का उपचार जारी है।
