योगाचार्य राम प्रताप राजवाड़े ने राष्ट्रीय स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में दूसरी बार मेडल हासिल कर रचा इतिहास
सूरजपुर/ भटगांव विधानसभा क्षेत्र जिला सूरजपुर के योग प्रशिक्षक एवं जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति योगाचार्य राम प्रताप राजवाड़े ने योग के क्षेत्र में नई कीर्ति मान स्थापित किया है !इन्होंने योगासन प्रतियोगिता के दो इवेंट आर्टिस्टिक सोलो एवं रिदमिक पेयर में प्रतिभागी के रूप में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दोनों इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांच मेडल जीतकर अपने भटगांव क्षेत्र सूरजपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
इनके इस उपलब्धि से क्षेत्र वासियों द्वारा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विदित हो कि पिछले वर्ष भी इन्होंने आर्टिस्टिक सोलो एवं ट्रेडिशनल सोलो इवेंट में दो मेडल प्राप्त किया था! यह उपलब्धि इनके निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इस उपलब्धि से और योग के क्षेत्र में विस्तार करने में अहम भूमिका निभाएगी।
