20260320_171759-COLLAGE

बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही टूटी पुलिया वर्षों से जर्जर पुलिया आखिरकार टूटकर गिरी प्रशासन बेखबर


सूरजपुर/ प्रतापपुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिलफिली में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है,जहां कनकनगर डीएवी स्कूल पहुंच मार्ग पर स्थित पेंडार डबरा पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा था जर्जर पुलिया के कारण गांव का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था और हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ था,जिसे देखते हुवे सरपंच और ग्रामीणों ने जनदर्शन में आवेदन देकर कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया था।

ट्रक सहित टूट कर गिरी पुलिया

ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रक के गुजरते समय पुलिया ट्रक सहित टूटकर पेंडार डबरा नाले में समा गई बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया, ग्रामीणों का कहना है कि पुल के टूटने से आवागमन प्रभावित हुई है रात के समय यहां से गुजरना और भी खतरनाक हो जाता है क्योंकि न तो यहां पर्याप्त रोशनी है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं,टूटकर गिरी पुलिया के बचे अवशेष से दो पहिया वाहन और पैदल चलने वाले राहगीर गुजर रहे हैं जो एक और दुर्घटना को दावत दे रही है,

गांव के लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया, परंतु हैरानी की बात ये है कि अब तक प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की है ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया कई वर्षों से जर्जर की स्थिति में थी जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी गई थी,परंतु इस समस्या की अनदेखी की गई,
अंततःपुलिया टूट कर गिर गई,फिलहाल इस समस्या के समाधान की कोई किरण नजर नहीं आ रही है।

क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ?

    *बयान*

लंबे समय से यह पुलिया जर्जर स्थिति में थी जिसे ग्राम पंचायत के द्वारा प्रशासन को अवगत कराया गया था,अब यह पुलिया टूटकर गिर चुकी है बचे हुए हिस्से से जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन कर रहे हैं, प्रशासन को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।                    

अमृता मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत सिलफिली

इस्टीमेट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है उस पुल से अभी भी गाडियां पार हो रही हैं पंचायत ने भी मिट्टी भरवाया है अभी फिलहाल कोई दुर्घटना की संभावना नहीं है।       

अनिल तिवारी सी ई ओ जनपद पंचायत प्रतापपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!