20260323_152127-COLLAGE

स्थानीय व बोर्ड परीक्षा एक ही तिथि व एक समय में होने से शिक्षक असमंजस में।
संयुक्त शिक्षक संघ ने तिथि परिवर्तन करने की मांग

सूरजपुर – जिले में अभी कक्षा 5वीं व 8वीं की केंद्रीयकृत वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, इसी बीच जिले से जारी कक्षा छठवीं से सातवीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं का समय सारणी देख शिक्षक असमंजस में पड़ गए हैं,“क्योंकि 30 मार्च और 2 अप्रेल को माध्यमिक शालाओं मे स्थानीय परीक्षा और बोर्ड परीक्षा कि तिथि एक ही है।

गौरतलब है कि युक्तियुकरण के कारण वैसे भी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है,दूसरी ओर हर विद्यालय से कोई न कोई प्रधान पाठक/शिक्षक अन्य विद्यालयों के केंद्राध्यक्ष बनाये गए हैं। अब विद्यालय में मुश्किल से एक या दो ही शिक्षक शेष हैं, उनमें से एक तो 8वीं परीक्षा में अनिवार्य रूप से पर्यवेक्षक कार्य में रहेंगे ही।

अब स्थानीय परीक्षा के संचालन को लेकर शिक्षक गहरी सोच में पड़ गए है।संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में चर्चा कर तिथि परिवर्तन करने अथवा उचित समाधान निकालने के लिए आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!