विश्व ग्लूकोमा सप्ताह में 61 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन, जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
सूरजपुर। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में नेत्र विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 61 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। साथ ही लोगों को आंखों की गंभीर बीमारी ग्लूकोमा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों की नेत्र जांच की गई और जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, उनका निशुल्क ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉक्टर तेरस कंवर द्वारा किया गया। डॉक्टर तेरस कंवर ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से आंखों की कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को ग्लूकोमा (काला मोतिया) के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर ने बताया कि ग्लूकोमा एक ऐसी बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होती जाती है, इसलिए समय-समय पर आंखों की जांच कराना बहुत जरूरी है।
ब्लॉक स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है प्रतापपुर में नेत्र सहायक अधिकारी अमित सोनी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कर चश्मा। वितरण किया गया l
इस अवसर पर नेत्र सर्जन डॉक्टर सुरभि जायसवाल स्टॉफ नर्सिंग ऑफिसर जयश्री चक्रवर्ती अंजिता खलखो विद्यावती कुजूर नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी प्रदीप कुजूर कृष्णा सिंह,ओटी स्टॉफ संतोष सिंह त्रशीला,फूलमेत का विशेष योगदान रहा।
अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ से जांच कराएं, ताकि समय रहते उपचार किया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों की उपस्थिति रही।
