IMG-20260308-WA0003

प्रतिभा गुप्ता बनी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त संघ महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष


सूरजपुर/ प्रतापपुर – अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिभा गुप्ता को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रतापपुर के महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

इस संबंध में संघ की बैठक दिनांक 7/3/2026 को मां समलेश्वरी मंदिर के प्रांगण में ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम मां समलेश्वरी के चरणों में सभी ने माथा टेक मंगल कामना की।बैठक में संघीय गतिविधियों, समस्याओं, संयुक्त संवेदना वर्ष 2026 हेतु सदस्यता प्रारंभ करने पर चर्चा उपरांत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती प्रतिमा सिंह के जिला उपाध्यक्ष बनने से ब्लॉक में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण अध्यक्ष पद हेतु सर्व सहमति व जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के अनुमोदन से श्रीमती प्रतिभा गुप्ता प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अमारी संकुल केंद्र हरिहरपुर को ससम्मान पूर्वक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष का पद एवं दायित्व सौंपा गया।

सूरजपुर जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के सपनों का वीणा संयुक्त संवेदना योजना पर वार्षिक सदस्यता हेतु संकुल समन्वयक, अधिकारियों का सहयोग एवं संगठन के प्रांतीय, जिला ,ब्लॉक व संकुल पदाधिकारियों एवं समस्त सम्मानित संयुक्त संवेदना सदस्यों से वर्ष 2026 हेतु शत प्रतिशत सदस्यता व नवीनीकरण पूर्ण करने में सहयोग करने हेतु सभी से आह्वान किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने महिला प्रकोष्ठ नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन व शिक्षक हित में कार्य करने ,सक्रियता के साथ समस्याओं के निदान करने में तत्परता रहने की सीख दी। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आज की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पुनः संघ की बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें संघ की आगामी कार्ययोजना, टेट परीक्षा की अनिवार्यता का विरोध, हाई कोर्ट के निर्णय उपरांत लंबित एरियर्स राशि का भुगतान, सेवा पुस्तिका सत्यापन, जी पी एफ पासबुक का संधारण ,संघ में पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी एवं शिक्षकों के अन्य कार्य हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर स्थानीय समस्यायों का निराकरण करने आग्रह किया जाएगा।

ब्लॉक संयोजक जनार्दन गुप्ता ने संयुक्त संवेदना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के शिक्षकों के लिए इस योजना के तहत सदस्य बनने के शिक्षकों को पांच सौ रुपये वार्षिक राशि जमा करनी होती है। सदस्यता की अवधि अप्रैल से मार्च तक होती है। अप्रैल से सभी को पुनः पांच सौ रुपये जमा कर सदस्यता ग्रहण करनी होती है,राशि जमा नहीं करने पर सदस्यता समाप्त हो जाती है। सदस्य के दिवंगत होने पर समिति के ओर से उनके परिवार को बतौर संवेदना स्वरूप एक लाख रुपये प्रदान की जाती है, अभी तक 28 दिवंगत साथियों को संवेदना राशि प्रदान की जा चुकी है।कार्यक्रम मैं उपस्थित जिला के पदाधिकारी करमचंद गुप्ता, अखिलेश पांडे ,श्रीमती मानमती ब्लॉक के संयोजक जनार्दन गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, महेंद्र सिंह, सचिव शैलेश जायसवाल ,विनय तिवारी,उज्जैन यादव,मुकेश राजवाड़े,संदीप नामदेव सहित महिला मोर्चा से श्रीमती नीता देवांगन पूजा मिश्रा सभी ने प्रतिभा गुप्ता को बधाई संदेश प्रेषित किया व सभी से संयुक्त संवेदना योजना से लोगों को जुड़ने हेतु प्रेरित करने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!