वरिष्ठता सूची से शिक्षकों का नाम गायब।
संयुक्त शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन।
सूरजपुर – आजकल अक्सर सुर्खियों में रहने वाला शिक्षा विभाग एक बार फिर अपनी सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा मामला ऐसा है कि शिक्षक हलाकान परेशान हैं, उनको समझ में ही नहीं आ रहा है कि हो क्या रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने बताया कि संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग द्वारा 27 फरवरी को 1 अप्रैल 2025 को अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी कर दावा आपत्ति मांगी गई है लेकिन उक्त वरिष्ठता सूची के शिक्षक टी संवर्ग की सूची में विकास खंड रामानुजनगर सहित अन्य विकास खंडों के शिक्षकों का नाम ही नहीं है। सूची में नाम नहीं होने से शिक्षक दफ्तरों का चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे है।
संघ के संज्ञान में आने पर आज विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने वरिष्ठता सूची में शिक्षकों का नाम शामिल करने व पुनः दावा आपत्ति मंगाने हेतु संघ को आश्वस्त किया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू,उपाध्यक्ष देवमती सिंह टेकाम,सचिव अनिल साहू,कोषाध्यक्ष खेलसाय सिंह, महासचिव दिनेश पाण्डेय,प्रवक्ता सतीश साहू सहित संतोष साहू,देवचन्द सिंह, लक्ष्मी ठाकुर,प्रमोद साहू,बृजलाल सिंह व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
