20260227_215011-COLLAGE

सूरजपुर में बीमा का नया अध्यायः एलआईसी के आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन, मेगा मीट में अभिकताओं का सम्मान

सूरजपुर/ 26/02/2026 को शहर में बीमा क्षेत्र को नई मजबूती मिली,जब भारतीय जीवन बीमा निगम के नवीन कार्यालय का उद्घाटन मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्म पाल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। धर्म पाल मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दो राज्यों के प्रभारी हैं। उद्घाटन से आयोजित मेगा मीट एवं सम्मान सम्मेलन समारोह में बड़ी संख्या मे अभिकर्ताओं और विकास अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया,जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

फीता काटकर किया उद्घाटन,हर व्यक्ति तक बीमा पहुंचाने का संकल्प

नगर में स्थित नए कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक धर्म पाल ने कहा कि एलआईसी का लक्ष्य समाज के हर व्यक्ति तक बीमा सुरक्षा पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एलआईसी न केवल एक बीमा
संस्था है, बल्कि देश के करोड़ों परिवारों की आर्थिक सुरक्षा का आधार है।

अभिकताओं का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य की सराहना

कार्यक्रम में शहडोल मंडल के मंडल प्रबंधक मुकेश रंजन, विपणन प्रबंधक एम. कालकर एवं लीगल प्रबंधक सबिउल्ला खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एलआईसी पूरे देश में अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है और लोगों को बचत एवं निवेश के प्रति प्रेरित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान कई उत्कृष्ट अभिकताओं को सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा।

शाखा प्रबंधक ने बताया ऐतिहासिक क्षण

एलआईसी सूरजपुर के शाखा प्रबंधक सैय्यद मुमताज अली ने अपने उद्बोधन में इसे शाखा के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यालय से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विकास अधिकारी, अभिकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कुल मिलाकर, सूरजपुर में एलआईसी के नए कार्यालय का उद्घाटन न केवल संस्थान के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि जिले में बीमा जागरूकता और आर्थिक सुरक्षा को नई दिशा देने वाला कदम भी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!