राजू देवांगन भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने
सूरजपुर/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जिले के पूर्व स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष,नपा. के पूर्व एल्डरमैन, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी मंडल सूरजपुर के ( शहर) मंडल महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे, राजू देवांगन को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में, प्रदेश सह संयोजक का दायित्व पार्टी के प्रति सक्रियता एवं निष्ठा और समर्पण को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने नवीन दायित्व की जिम्मेदारी दी है।
राजू देवांगन ने कहा कि प्रदेश स्तर की इस नवीन,बड़ी जिम्मेदारी जो मुझे दी गई है और भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर मै खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नीति रीति और उनके जनकल्याणी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के बुनकर प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सहसंयोजक राजू देवांगन अपने इस नियुक्ति का श्रेय जिले, मंडल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं एवम् नेताओं को दी है।
राजू देवांगन की इस नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
