20260309_201850-COLLAGE

वन विभाग ने बिना कागजात के अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा

सूरजपुर/वनमंडलाधिकारी सूरजपुर के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में वन विभाग की मुस्तैदी से दिनांक-08.03.2026 को माता कर्मा चौक के समीप बाईपास रोड सूरजपुर में सायं 4.30 बजे लगभग नीले रंग के पावरट्रैक ट्रैक्टर जिसमे नंबर प्लेट नही लगा था में अवैध रूप से आम प्रजाति का काष्ठ लगभग 03.000 चट्टा परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में कच्चे आम की लकड़ी लादकर ले जाने की कोशिश कर रहा था तभी सूचना मिलने पर विभाग ने यह करवाई की।

वाहन चालक नंदकेश्वर आत्मज कंवल साय निवासी ग्राम-कोट (मांझापारा) से काष्ठ से संबंधित दस्तावेज का मांग करने पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् वाहन को जप्त कर वनपरिक्षेत्र कैम्पस सूरजपुर लाया गया। ट्रैक्टर वाहन के स्वामी संजय कुमार गुप्ता आत्मज विष्णु प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम-कोट के द्वारा नीजि भूमि खसरा नम्बर 1435/1 का कागजात एवं सरपंच ग्राम पंचायत पटना का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित होने के कारण वनपरिक्षेत्राधिकारी सूरजपुर उमेश कुमार वस्त्रकार द्वारा प्रकरण को अनुविभागीय अधिकारी (रा०) सूरजपुर को हस्तांतरित कर दिया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान श्री रमेश सिंह (वनपाल) परिक्षेत्र सहायक सूरजपुर, महेन्द्र प्रसाद वनरक्षक परिसर रक्षक सूरजपुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!