स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने योगासन में गोल्ड मेडलिस्ट राम प्रताप का किया स्वागत
सुरजपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष योगासन में गोल्ड मेडलिस्ट राम प्रताप राजवाड़े का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया सम्मान। विदित हो राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियन शिप 2024 25 का प्रतियोगिता दिनांक 5मार्च से 8मार्च तक छत्तीसगढ़ से 50+के उम्र में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन ट्रेडीशनल सोलो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल एवं दूसरे दिन आर्टिस्टिक सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल का खिताब जीत कर छत्तीसगढ़ के नाम किया,इनके इस उपलब्धि से जिले के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का योगासन के क्षेत्र में नई कीर्तिमान स्थपित किया है,संघ जिलाध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे संघ के लिए गौरव की बात है इस उपलब्धि से स्वास्थ्य परिवार अत्यंत हर्षित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हर व्यक्ति की जरूरत है अच्छा स्वास्थ्य की और इसके लिए रामप्रताप राजवाड़े एक उदाहरण हैं 55वर्ष आयु के पूर्ण करने के बाद भी पूर्ण रूप से स्वस्थ ही नहीं बल्कि कठिन से कठिन आसनों को आसानी से कर लेते हैं, हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं अपने दिनचर्या में योग को सम्मिलित करना चाहिए।
बैठक मे वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष रामप्रताप राजवाड़े उपप्रांध्यक्ष श्रीमती सवीना मंसूरी अयोध्या प्रसाद जायसवाल,अमर सिंह उच्चारिया,टेम नारायण संघ के महामंत्री नरेंद्र ठाकुर,वी.सी. पटेल,रामचंद्र राजवाड़े दिनेश राजवाड़े,श्याम राजवाड़े,अमित चौरसिया,दलगर राजवाड़े,सुखनाथ देवांगन,देशराज गर्ग,ऋतुराज सिन्हा,मारुति नंदन चक्रधारी ,उपस्थित रहे।
