IMG-20250317-WA0002

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

सुरजपुर/ छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी सूरजपुर की आवश्यक बैठक संघ कार्यालय में जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया जिसमे जिले मे संगठन की मजबूती के लिए संगठन की वार्षिक सदस्यता व सूरजपुर जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के गंभीर बिमारी और दुर्घटना से चोटिल होने पर उपचार हेतु सहयोग राशी व समिति के सदस्य कर्मचारी के आकश्मिक मृत्यु पर उसके परिजनों को संवेदना राशी प्रदान करने हेतु शुरू किए गए संवेदनशील पहल “स्वास्थ्य संवेदना समिति सूरजपुर” के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा जिले के समस्त नियमित-अनियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों को भी समिति की सदस्यता लेकर इस संवेदनशील कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की गई।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष में समिति के सदस्य या उसके आश्रित परिजन के उपचार के लिए 3 सदस्यों को 25000 -25000 रू तथा एक सदस्य की आकश्मिक मृत्यु पर उनके आश्रित परिवार को 25000 रू प्रदान किया जा चुका है,बैठक में संघ की सदस्यता पूर्ण कराने व कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा किया गया।संघ को मजबूती प्रदान करने हेतु जिला प्रतिनिधिमंडल द्वारा सभी ब्लॉकों में दौरा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया बैठक के बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें आए हुए सदस्य को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!