IMG-20250317-WA0012~2

अ. जा. युवा शक्ति संगठन के बैनर तले भटगांव सामुदायिक भवन मे नवीन कार्यकारणी का किया गया गठन

सूरजपुर / युवा शक्ति समाज की रीढ़ होती है। समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। हमारे राष्ट्र के लिए कई परिवर्तन, विकास, समृद्धि और सम्मान लाने में युवा सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। इसी बीच युवा शक्ति संगठन जो विगत 3 साल से जमीनी स्तर पर समाज की दिशा व् दशा को बदलने का कार्य कर रहे है जिसमे रविदास कल्याण समिति सरगुजा संभाग आनन्द चौधरी द्वारा युवा शक्ति संगठन की विगत कार्यों की सराहना करते हुए कहा की आज भी हमारे समाज मे उन मुलभुत सुविधाओं की कमी है, समाज मे आज भी अशिक्षा व् अज्ञानता के कारण लोग अंधविश्वास, ढोंग, आडम्बर,अस्पृश्यता, उच्च नीच, भेदभाव का शिकार होते है, समाज को सशक्त मजबूत, बनाने हेतु शिक्षित संगठित,रहना बहुत जरुरी है, साथ हीं युवा शक्ति संगठन के नई कार्यकारिणी गठन किया गया जिसमे अ.जा. युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, एवं उपाध्यक्ष राजेश कुमार लास्कर को चुना गया
जिसमे मुख्य अतिथि आनंद चौधरी संभागीय अध्यक्ष रविदास समाज कल्याण समिति, समयलाल पाटिल संभागीय सचिव रविदास कल्याण समिति,जगत महानंदी-संभागीय कोषाध्यक्ष रविदास समाज कल्याण समिति,रमेश कुमार चौधरी -जिला अध्यक्ष रविदास समाज कल्याण समिति,सपुरन,बुधराम चौधरी, करन कुमार सोनवानी,राजलाल बंजारे,सतन राम,शिव कुमार भास्कर,युवा गण -जीत राम, चरन कुमार चौधरी,परमेश्वर बघेल,जनक कुमार, रामेश्वर पाटिल (आर्यन)संजय लास्कर,रामेश्वर प्रसाद हृदय लाल,राजेंद्र सैनी,रामनाथ रवि,अनित कनेडिया,सोनू कुमार चौधरी,मनोज,जय प्रकाश लास्कर,रामखेलावान,राजू चौधरी,अनिल कुमार,मुकेश बीरबल,रामकुमार,खगेश्वर प्रसाद,प्रकाश,परमेश्वर,वीरेंद्र चौधरी,राजेद्र पाटले,देवा,व् अन्य समाज के युवाओं वरिष्ठ गण सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे, ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!