IMG-20250317-WA0011

राज परिवार के छोटे राजा विन्ध्येश्वरी प्रताप सिंह देव का 100 वर्ष की उम्र में निधन

सूरजपुर/भैयाथान/:– झिलमिली राज परिवार में छोटे राजा के निधन से शोक व्याप्त है। झिलमिली स्टेट के अंतिम रियासतदार महामाया प्रताप सिंह के छोटे भाई विन्ध्येश्वरी प्रताप सिंह देव (छोटे राजा) शतायु वर्ष 100 साल की उम्र पार करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ी और इंद्रप्रस्थ भैयागढ़ी भैयाथान में उनकी निधन हो गई।

हाल में ही उनकी शताब्दी जयंती मनाई गई थी। इनके निधन से राजपरिवार में शोक व्याप्त है। इनका अंतिम संस्कार भैयाथान के राजघाट में मंगलवार को 10 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!