गोंगपा के संभागीय महासचिव बने चन्द्रदीप कोरचो कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
कर्मक्रांति सुरजपुर
सुरजपुर/ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सरगुजा संभागीय महासचिव के पद पर चन्द्रदीप कोरचो को नियुक्त को नियुक्त किया है, कोरचो ने नियुक्ति करने पर पार्टी के नेताओं का आभार व्यक्त किया है,और कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देंगी उसे पूरी निष्ठा से पालन करूंगा, गोंगपा पार्टी की विचारधारा को जन – जन तक पहुंचाएंगे। वहीं लोगों की जनहित समस्या को लेकर आंदोलन के माध्यम से शासन-प्रशासन को ध्यान आकर्षण किया जाएगा। बैठक दौरान संभागीय अध्यक्ष सुखराज पोया, संभागीय सचिव राजकुमार पोया, संभागीय महामंत्री गेरा राम कुजूर, वहीं कोरचो ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा प्रदेश में लाखों युवा-युवती बेरोजगार पड़े हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पास कोई ठोस नीति नहीं है राज्य के युवा अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं, प्रदेश में अवैध शराब, नशीले पदार्थों का युवा ज्यादा सेवन कर रहे हैं जिससे राज्य में हत्या, लुट,मार जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं,प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है छत्तीसगढ़ राज्य में अपार खनिज संपदा होने के बाद भी यहां की नागरिक गरीब है। देश, प्रदेश में महंगाई तेजी से बढ़ी है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार महंगाई कम नहीं कर पा रही है। विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारियों अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन प्रदेश सरकार नजर अंदाज कर रही है।
