IMG-20250312-WA0033(1)

मा.शा.कोट में विदाई समारोह संपन्न
किया गया न्यौता भोज का आयोजन

सूरजपुर- जिला सूरजपुर अंतर्गत विकासखण्ड रामानुजनगर के पूर्व मा.शा.कोट,संकुल केंद्र -कोट में कक्षा 8 वीं के छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन नव निर्वाचित सरपंच व संकुल प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान पाठक राधेश्याम साहू ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 8 वीं तक अध्यापन होता है।कक्षा 8वीं के बाद बच्चे अन्य विद्यालयों में दाखिला ले लेते है।परंपरानुसार इस वर्ष भी कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों को एक सादे समारोह का आयोजन कर विदाई दिया गया।बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक राधेश्याम साहू ने कहा कि आपकी यह यात्रा, जहां समाप्त हो रही है, वहीं एक नए अध्याय की शुरुआत भी होगी। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं कि आप अपने जीवन में हर मुकाम को हासिल करें। कक्षा 8वीं की छात्रा अनिता सिंह ने कहा कि हमारे लिए यहां बिताए हर पल अविस्मरणीय रहेगा। हमारे शिक्षकों ने हमें न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाई। हमारे दोस्तों ने हमें हंसाया, रोते वक्त सहारा दिया और हमेशा हमारे साथ खड़े रहे। आज हम विदा ले रहे हैं, लेकिन हमारे दिल में इन यादों की छाप हमेशा बनी रहेगी।
संकुल प्राचार्य कमल किशोर पांडेय,सरपंच पति जगनारायण सिंह, मा. शा.चिटकाहिपारा कोट के संस्था प्रमुख सुरेन्द्र राजवाड़े,प्राथमिक शाला कोट के प्रधान पाठक नागेन्द्र यादव,शिक्षिका जानकी सिंह ने बच्चों को लगन से शिक्षा लेने,अनुशासन में रहने ,अपने गुरुजन, माता-पिता का सम्मान करने की बात कही। कार्यक्रम में व्याख्याता सुरेन्द्र खरे, चांसी कुशवाहा,यदुवंश नारायण साहू,तारकेश सिंह, रमेश साहू,अनुरंजन टोप्पो,शिक्षक अनिल कुमार साहू, खेलसाय सिंह,श्रीमती सुखमनिया ,श्रीमती हीरामनी, श्रीमती शांति सिंह, श्रीमती सुशीला सहित समस्त बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!