20250312_092700-COLLAGE

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियन शिप 2024 25 गोल्ड एवं सिल्वर मैडल विजेता राम प्रताप राजवाड़े का किया गया भव्य स्वागत”

सुरजपुर/ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस योगासना (महिला/पुरुष) चैंपियनशिप 2024 25 प्रतियोगिता , केंद्रीय सिविल सेवा संस्कृतिक क्रीड़ा बोर्ड, न्यू दिल्ली भारत सरकार के अंतर्गत स्पोर्ट्स विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा दिनांक 05 मार्च 2025 से 08मार्च 2025 तक आयोजित किया गया। जिसमें संचालनालय , खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा अलग अलग उम्र के 40 वर्ष से कम, 40से 50 वर्ष और 50 वर्ष से ऊपर के चार प्रकार के इवेंट ट्रेडीशनल Solo, आर्टिस्टिक solo, आर्टिस्टिक pair , Rhythmic Pair के लिए ट्रायल में 12 खिलाड़ियों को चयनित कर चंडीगढ़ छत्तीसगढ़ टीम मैनेजर शैलेन्द्र कुमार साहू, माया साहू, एवं कोच हिरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में भेजा गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव विकास खंड भैयाथान जिला सूरजपुर में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ राम प्रताप राजवाड़े ने भाग लेकर 50 वर्ष उम्र से ऊपर के खिलाड़ी के रूप शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक solo में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल एवं ट्रेडीशनल Solo में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मैडल विजेता रहे।
गोल्ड एवं सिल्वर मैडल विजेता बनकर घर वापस आने पर पूरा नगर खुशियों से झूम उठा और सूरजपुर रेलवे स्टेशन से ही कई जगह गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिसमें रजवार समाज के जिला अध्यक्ष अरुण राजवाड़े , नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामफल पैकरा,मानिक चंद गुप्ता, सुखदेव राजवाड़े, ओमप्रकाश गुप्ता,टेमनरायण राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े,राम बदन पटेल, हरि प्रसाद राजवाड़े,बाबूलाल राजवाड़े , टिकेश्वर राजवाड़े,टेकनारायण राजवाड़े, लालजी राजवाड़े,अंबिका प्रसाद राजवाड़े,करन सोनवानी , भानु प्रताप राजवाड़े, रंजीत राजवाड़े ,पदमा जयसवाल, महराजिया सिंह, अनीता सोनवानी, काजल साहू,सोनामति राजवाड़े, एवं समस्त भटगांव के योग साधक भाई बहनों ने स्वागत के कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!