सुरजपुर-भारी गहमा गहमी के बीच नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न। भाजपा के शैलेश गोयल बने उपाध्यक्ष

सुरजपुर/ नगर पालिका परिषद सूरजपुर में उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
सुबह से ही नगर पालिका के सामने कांग्रेस भाजपा के समर्थकों की भीड़ डटी रही भारी गहमा गहमी के माहौल के बीच चुनाव परिणाम आया और बीजेपी ने उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा किया।
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल के पुत्र शैलेश गोयल (शैलू) उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 11-8 के अंतर से शिकस्त दिया।
जीत के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी कर विजई जुलूस निकाल कर जश्न मनाया।

इस दौरान नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शैलेश गोयल ने कहा भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी के सदस्यों और नगर की जनता के साथ मिलकर विकास के कार्य किए जाएंगे सरकार द्वारा जारी किए गए योजनाओं को नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
