oplus_131072
सुरजपुर नगर पालिका में सियासी विवाद के बीच भाजपा कांग्रेस का अलग अलग शपथ ग्रहण संपन्न

सुरजपुर/ नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण पर राजनीतिक बवाल के बीच अलग-अलग स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

इस विवाद का क्या है कारण .
भारी खींचतान के बाद यह सहमति बन पाई थी कि दोनों दलों के अतिथियों की उपस्थिति में रविवार को रंगमंच मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।इसके लिए आमंत्रण कार्ड भी वितरित किये गए लेकिन एन मौका पर अलग अलग तीन तरह के कार्ड वितरण से कांग्रेसी भड़क गए और भाजपा के साथ शपथ लेने से इंकार कर दिया कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि आमंत्रण पत्र में उनकी में उनकी अनदेखी की गई है। जिस से छुब्ध कांग्रेस पार्टी के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया गया। ,

बहरहाल,रविवार को रंगमंच मैदान में पहले भाजपा पार्षदो को शपथ दिलाया गया।इस दौरान अथिति के तौर पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे,विधायक भूलन सिंह,पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा,भीमसेन अग्रवाल,बाबूलाल अग्रवाल,रामकृपाल साहू, रितेश गुप्ता, शशि कांत गर्ग,सन्दीप अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,अम्बिकेश केसरी,राजेश महलवाला सन्तोष सोनी,आनन्द सोनी,आदि उपस्थित थे।

दुसरीं ओर नगरपालिका परिसर में दूसरे हाफ में कांग्रेस की अध्यक्ष कुसुमलता राजवाडे सहित तमाम अन्य पार्षदो को शपथ दिलाया गया।इस दौरान अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद खेलसाय सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर मिश्रा,जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया,जफ़र हैदर,मनोज अग्रवाल,एनएसयुआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,नीरज तायल,पंकज चौबे,सलीम,जमील,तनवीर नदीम आदि उपस्थित थे।

दोनो कार्यक्रमों के दौरान नपा के सीएमओ प्रभाकर शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया एंव डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर ने सभी पार्षदो को शपथ दिलाया।
शपथ समारोह के दौरान भाजपा कांग्रेस की ताकत का भी प्रदर्शन हुआ।भाजपा के 8 पार्षदो के साथ दो निर्दलीय जो भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं ने शपथ ली तो वहीं कांग्रेस के 6 पार्षदो के साथ दो निर्दलीयों ने उनके साथ शपथ लेकर कौन किसके साथ है यह जताने की कोशिश की।इस तरह से यह कयास भी लगने लगा कि भाजपा का उपाध्यक्ष बनना तय है।
भाजपा से प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल तथा कांग्रेस की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को अतिथि के तौर पर आना था पर दोनो ही अतिथि इस कार्यक्रम में नही पहुँचे।
