ग्राम पंचायत गेतरा में राधा देवी निर्विरोध उप सरपंच चुनी गईं
सुरजपुर/ जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत गेतरा में हुए उपसरपंच चुनाव में सर्वसम्मति से श्रीमती राधा देवी को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया। सभी पंचों के द्वारा एकमत होकर उनका समर्थन किया गया।
उनके निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। निर्वाचन के पश्चात उपसरपंच राधा देवी ने सभी पंचों एवं प्रमुखों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें जनता के सहयोग और विश्वास से मिली है,जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।
इस दौरान सरपंच कर्मातो देवी ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस गांव के गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने राधा देवी को बधाई दिया। .
इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी सहित ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
