छ. ग.प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत
सौहाद्रपूर्ण वातावरण में हुई विस्तृत चर्चा
सूरजपुर – छ.ग.प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व व प्रांतीय पदाधिकारी शहादत अली, राकेश शुक्ल के मार्गदर्शन में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्षो के साथ नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संघ के जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने संघीय पदाधिकारियों का व्यक्तिगत परिचय प्राप्त करते हुवे उनसे जिले में सांगठनिक व शैक्षणिक क्रियाकलापो पर लंबी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि संघ व शिक्षको के पारस्परिक सहयोग से वे जिले में बेहतर शैक्षिक व्यवस्था बनाने तथा शिक्षको के हित संवर्धन हेतु प्रयासरत रहेंगी।
जिले के शिक्षको द्वारा संचालित सँयुक्त संवेदना योजना की प्रशंसा करते हुवे उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्व से ही इस योजना की जानकारी थी इसके लिए उन्होंने प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की भी बात कही।
डी.ई.ओ.द्वारा जिले में शिक्षको की समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर संघ जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कहा कि आज प्रथम मुलाकात में संघ परंपरा सिर्फ स्वागत की ही है, आगामी 19 मार्च को जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में संघ की तरफ से जिले के शिक्षको की सामूहिक समस्याएं व इसके निदान हेतु परामर्श पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
संघ और जिलाशिक्षाधिकारी के मध्य सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आधे घण्टे से भी अधिक समय तक चली बातचीत में आपसी सामंजस्य के साथ जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रगणी बनाने की दिशा में चर्चा की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी के स्वागत मुलाकात में संघ की ओर से प्रांतीय पदाधिकारी शहादत अली,राकेश शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपत सिंह,गिरिवर यादव, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, जिला महासचिव धर्मपाल सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा,जिला संयुक्त सचिव इंदुमौली मिश्रा, वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपुर कृष्ण कुमार सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर राजकुमार सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर राधेश्याम साहू,रोशन साहू, आशिष यादव,संतोष गुप्ता,गायत्री मिश्रा, संजय यादव,सतीश भरद्वाज सहित संघ के पदाधिकारी शामिल रहे।
.
