Screenshot_2025-03-08-10-19-31-85_7352322957d4404136654ef4adb64504~2

शिवसेना ने की 17 मार्च को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन की घोषणा

सुरजपुर/शिवसेना (उद्धव गुट) के बैनर तले सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में 17-03-2025 को 05 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का घोषणा किया गया है शिवसेना जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) हेमंत महंत ने कहा,05 प्रमुख मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन की मुख्य पांच मांगें है:-

1-विकास खण्ड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत चन्दननगर धान उपार्जन केन्द्र में हुये धान घोटाला 18661 बोरा एवं 7478.70 क्विंटल कीमत 1,72,01,010/- (एक करोड़ बहत्तर लाख एक हजार दस) रूपये का घोटाला किया गया है जीसी.बी.आईएस.आई.टी. जाँच कराया जाये एवं उक्त धान को जिन जिन खाता धारकों के खाते में कनवर्ट किया गया है और बेचा गया है उन खाता धारकों के खाते से गलत तरीके से राशि आहरण की गई है समस्त खातों की जाँच कर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध भारत्तीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया जावे।

02 अग्रेजी शराब दुकान प्रेमनगर का संचालन शहर की दूर कराया जाये।

3-वर्ष 2024-25 में ऑगनबगाड़ी कार्यकर्ताजों एवं सहायिकाओं की फर्जी नियुक्ति को तत्काल निरस्त करते हुये जाँच कर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया जाए।

4-हरेराम कम्प्यूटर आपरेटर, परियोजना कार्यालय प्रेमनगर के द्वारा चन्द्रवती का गरीबी रेखा सर्व सूची के दस्तावेज को विलोपित किया गया है जिस पर जाँच कर कड़ी कार्यवाही किया जाए।

5- दूसरे राज्यों से आए लकड़ी तस्करों के द्वारा जिले में बेतहाशा हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है जिससे पर्यावरण को भारी नुक्सान हो रहा है,पेड़ों की कटाई तत्काल बंद की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!