20250220_093951-COLLAGE~2

करमपुर व ब्रजनगर के सरपंच प्रत्याशियों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए की पुनः मतगणना की मांग

सूरजपुर।पहले चरण में हुए मतदान के बाद शिकवा शिकायतों का दौर जारी है।जगह जगह से लोग गिनती को लेकर सवाल खड़े कर रहे है।

ऐसे ही दो मामले करमपुर व ब्रजनगर से सामने आए है।सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम ब्रजनगर के मनबोध व सुरेश कुमार ने अलग अलग आवेदन देकर पीठासीन अधिकारी पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना में गड़बड़ी कर एक प्रत्याशी को जानबूझकर फायदा पहुंचाया गया है।सरपंच पद के प्रत्याशी मोहन सिंह को जिताया गया है।जबकि मतो की गिनती में हेरफेर की गई है।आवेदको ने यहां फिर से वोटो की गिनती कराए जाने की मांग की है

इसी तरह करमपुर प्रत्यासी व ग्रामीणों ने आवेदन देकर पुनर्मतगणना की मांग की है उनका कहना है कि गिनती में गड़बड़ी कर दूसरे प्रत्याशी को जीता दिया गया है।फिर से गिनती के बाद ही प्रमाण पत्र दिए जाने की गुजारिश की गई है।

आज इसे लेकर यहां जनपद परिसर में भारी गहमा गहमी रही।कई प्रत्याशी ऐसी शिकायत लेकर परेशान थे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या निर्णय लेता है..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!