रामानुजनगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.. कई दिग्गज मैदान में आज होगा भाग्य का फैसला सभी की नजरें परिणाम पर
सूरजपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आज दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।पंचायत चुनाव में रामानुजनगर ब्लॉक एक बार फिर सुर्खियों में है।सियासत के लिए उपजाऊ जमीन वाले इस क्षेत्र में जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 14 व 15 में भारी घमासान है।क्षेत्र क्रमांक 14 में जहां कांग्रेस के पूर्व विधायक खेलसाय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो वहीं क्षेत्र क्रमांक 15 में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह,भरतपुर विधायक रेणुका सिंह, भाजपा नेता मोहन सिंह व कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे स्व तुलेश्वर सिंह के परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है।क्षेत्र क्रमांक 14 में कांग्रेस के पूर्व विधायक खेलसाय सिंह की पुत्र वधु उषा सिंह मैदान में है जिनके लिए वे एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।यहां भाजपा की ओर से रेखा राजलाल उम्मीदवार है।
यहां से विमला साहू,निशा गुप्ता,प्रिया साहू,सीमा आदि भी दांव आजमा रही है।लेकिन ,सर्वाधिक चर्चा क्षेत्र क्रमांक 15 की है जहाँ भरतपुर विधायक व तेज तर्रार भाजपा नेत्री रेणुका सिंह की पुत्री मोनिका सिंह मैदान में है। अपनी पुत्री के लिए रेणुका सिंह जबरजस्त मेहनत कर लोगो से आशीर्वाद मांगा है।इस क्षेत्र से भाजपा ने अपना समर्थन वेदप्रकाश सिंह को दिया है जो भाजपा नेता मोहन सिंह के परिवार से है।वेदप्रकाश के लिए विधायक भूलन सिंह दिन रात एक किये हुए है।लेकिन बात भाजपा टू भाजपा की नही है बल्कि दिलचस्प तो स्व तुलेश्वर सिंह के पुत्र सतवंत सिंह के मैदान में रहने से है वे कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार है और उनके लिए उनकी बहन शशि सिंह जो पूर्व में विधायक भूलन सिंह को हरा कर जिला पंचायत सदस्य बनी थी और बाद में वे कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी रही अपने भाई सतवंत को जिताने प्रयासरत है। इसके अलावे इस क्षेत्र से भानुप्रताप,जेठू सिंह,पतराज पैकरा,प्रमोद सिंह,राम प्रसाद व रामलखन सिंह आदि उम्मीदवार मैदान में है जो मुकाबले को रोचक बनाये हुए है।आज होने वाले मतदान के बाद यह स्पष्ट होगा कि क्षेत्र के मतदाताओं ने किस नए चेहरे को भविष्य की सियासत के लिए उपयुक्त माना है..?
