IMG-20250218-WA0006

शिवसेना समर्थित करमातो बाई गेतरा से सरपंच चुनाव जीती

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया चुनाव का परिणाम देर रात तक आया।

सूरजपुर जनपद में आने वाले ग्राम गेतरा में शिवसेना (उद्धव गुट) की प्रत्यासी श्रीमती करमातो बाई बड़े अंतर से चुनाव जीत गई हैं। इस पंचायत में कुल 819 विधिमान्य मतों की संख्या थी करमातो देवी ने अपने दोनों प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए 421 मत पाकर विजई हुई।

उनके जीतने पर पूरे ग्रामवासी बधाई देने उनके निवास पहुंच गए और पूरे गांव में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया ग्राम पंचायत में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण की गई।

जीत के बाद उत्साहित दिखे शिवसेना प्रमुख विष्णु वैष्णव नव निर्वाचित सरपंच को लेकर शिवसेना नेता आर एस पटेल रामस्वरूप और कार्यकर्ताओं के साथ बसदेई स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मे आकर पूजा अर्चना कर
हनुमान जी से आशिर्वाद प्राप्त किया।

नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत गेतरा के विकास के लिए काम करेंगे। गांव के हर व्यक्ति तक सरकार के योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे।

इनके जीत में सारथी बने शिवसेना नेता आर एस पटेल ने कहा जनता ने बड़े विश्वास के साथ यह जनादेश दिया है जिस पर खरा उतरने का प्रयत्न किया जाएगा और गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!