FB_IMG_1739595230811~2

कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने भाजपा प्रत्याशी देवयंती साहू को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

सूरजपुर/ सूरजपुर नगर पालिका में बड़े उलट फेर के सपने संजोए भाजपा को नगरपालिका में कब्जा जमाने के लिए अब अगले चुनाव का इंतजार करना पड़ेगा।

भाजपा के लिए यह चुनाव जीतना अस्तित्व का सवाल बन गया था लेकिन 15 फरवरी 2025 निकाय चुनाव के परिणाम में कांग्रेस कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए भाजपा को हरा कर नगरपालिका अध्यक्ष की सीट पर कब्जा कर लिया है।

सुबह लगभग 9 बजे आईटीआई भवन पर्री में मतगणना आरंभ की गई,जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने जीत हासिल की।

18031 मतदाताओं में से 13223 मतदाताओं ने मतदान किया था।

पार्षद प्रत्यासियों में किसने मारी बाजी

नगर पालिका सूरजपुर में 18 वार्डों की संख्या है जिनमे से कई वार्डों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला बड़े बड़े दिग्गजों का साख दांव पर लगा रहा,किस वार्ड में कौन रहा विजयी परिणाम की ये रही स्थिति:-

वार्ड नंबर 1 से भाजपा के अजय सिंह जीते।
वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के पारस राजवाड़े जीते।
वार्ड नंबर 3 से भाजपा के प्यारे साहू जीते

वार्ड नंबर 4 से भाजपा के मुकेश गर्ग जीते

वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के प्रशांत साहू जीते

वार्ड नंबर 6 से भाजपा के शैलेश अग्रवाल जीते

oplus_131072

वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के गैबीनाथ साहू जीते

वार्ड नंबर 8 से भाजपा के पंकज चौबे जीते

वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के रामसिंह जीते

वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के राधामुनी जीते

वार्ड नंबर 11 से भाजपा के कंचन सोनी जीते

वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के मंजुलता गोयल जीते

वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय पवन साहु जीते

वार्ड नंबर 14 से भाजपा के राजेश साहू जीते

वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय पिंकी साहु जीते

वार्ड नंबर 16 से भाजपा के प्रमोद तायल (बिशन) जीते

वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय कर्मातो जीते

वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय ललन सोनवानी जीते

परिणाम देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े उत्साहित नजर आए नारेबाजी और आतिशबाजी कर जीत की जीत का जस्न मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!