जिला शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से मचा हड़कंप
सूरजपुर/जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा।
सूरजपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल की शिकायत एसीबी को मिल रही थी जिसके बाद एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
निजी स्कूल संचालकों ने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत किया था कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली राशि में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 10% कमीशन मांगा जा रहा है। रंगे हाथ पकड़वाने के लिए रिश्वत देने की डील की गई थी। इसके बाद पहली किस्त के रूप में ₹100000 लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई की सराहना करते हुए छ.ग.प्राथमीक प्रधान पाठक संघ के संभागीय अध्यक्ष सरगुजा निर्मल भट्टाचार्य ने कहा की भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत बना रहेगा।आगे भी सरकार को रिश्वतखोर अधिकारियों पर कार्रवाई करते रहना चाहिए।

