20250107_003735-COLLAGE

सरकारी योजनाओं की राशि में जमकर हो रहा है घोटाला जांच की मांग करते हुए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ओडगी:– जिला के जनपद पंचायत ओडगी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुप्पा में सरपंच एवं सचिव के द्वारा पिछले कई वर्षों से 15 वें वित्त एवं ग्राम विकास के अन्य राशि कर बंदरबांट किया जा रहा है इनके द्वारा ग्राम पंचायत में कई ऐसे निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाये गये है, जिसमें ग्राम सभा का फर्जी दस्तावेज लगाते हुए पंचायत के लाखों रुपए का बंदरबाद कर दिया गया जिसका गंभीर आरोप लगाते हुए लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने उचित जांच और कार्यवाही करने कलेक्टर सूरजपुर एस. जयवर्धन को ज्ञापन सौंपा वही कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा जांच कर कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया।

oplus_131072

ग्राम सभा के उपस्थिति पंजी में जिन उपस्थित लोगों का हस्ताक्षर है उनका स्पष्ट कहना है कि ग्राम सभा में इन निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के प्रस्ताव विषयों का वाचन ही नहीं किया गया था और साथ ही इन विकास कार्यों का जमीनी हकिकत से भी कोई वास्ता नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्य सिर्फ कागजों तक ही सिमित है सरपंच एवं सचिव द्वारा कई निर्माण कार्यों में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है कार्य के लागत से अधिक एवं बिना निर्माण कार्य करवाये पूरे राशि का आहरण किया गया है।

भ्रष्टाचार का पता आम ग्रामवासीयों को भारत सरकार द्वारा संचालित मेरी पंचायत एष्प के माध्यम से चला पंचायत के राशि का भारी मात्रा में हेरफेर देखने के बाद सैकड़ों के संख्या में ग्रामवासी पंचायत भवन में उपस्थित होकर सरपंच एवं सचिव से निम्न कार्यों का जानकारी मांगे लेकिन सरपंच सचिव जानकारी देने में असमर्थ थे।

ग्राम पंचायत में सभी निर्माण कार्यों के प्रस्ताव में जिनको ग्राम सभा का अध्यक्ष बनाया गया है वो पूर्व सरपंच के ससूर है जो कि पूर्व में ग्राम पंचायत के सभी कार्यों में दस वर्षों तक सरपंच प्रतिनिधी के रूप में सक्रिय थे उनको सरपंच सचिव द्वारा लगातार 02 वर्षों से ग्राम का अध्यक्ष बनाकर रखा गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मात्र 10-12 लोगों के उपस्थिति में ही ग्राम सभा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाता है सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम सभा के आयोजन की जानकारी न ही पंचों को और नही ग्रामवासीयों दिया जाता है बस चंद लोगों को वाट्सअप के माध्यम से मेसेज कर दिया जाता है जो कि इनके भ्रष्टाचार में संलिप्त खास लोग हैं।

ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के द्वारा किये गये निर्माण कार्यों में जिन ध्रुवकेश गुर्जर के कंट्रक्शन के नाम से जिन निर्माण कार्यों को बिना प्रारम्भ करवाये पूरे राशि का आहरण कर ध्रवकेश गुर्जर को भुगतान किया गया है उनका वास्तव में कंट्रक्शन के कार्य से कोई लेना-देना नहीं है। न हीं ओड़गी क्षेत्र में कहीं भी इनका मटेरियल सप्लाई का दुकान है वह व्यक्ति धान खरीदी केन्द्र टमकी के वर्तमान प्रभारी के रूप में पदस्थ है और वह ग्राम पंचायत के सचिव साहब का बहुत ही करीबी रिस्तेदार हैं।

ग्राम पंचायत कुप्पा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव संजय गुर्जर ने पंचायत भवन प्रांगण को बना रखा है नशा करने का अड्‌डा जिसका पंचनामा एवं विडियो संलग्न है, सचिव के द्वारा पंचायत प्रतिनिधीयों एवं ग्रामिणों के लिए हमेशा अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है, सचिव के द्वारा निर्माण कार्यों में सदैव बाहर गांव से अपने सगे-संबंधियों के वाहनों को ही उपयोग में लिया जाता है, सचिव के लापरवाही से पूर्व में गौठान में कुछ मवेशियों की मौत हुई थी जिसे सचिव के द्वारा झूठी जानकारी देकर मामले को दबा दिया गया।

ग्राम पंचायत कुप्पा के समस्त ग्रामीणों और पंचों ने कलेक्टर सूरजपुर से मांग किया है कि ग्राम पंचायत में हुए मरम्मत एवं निर्माण कार्यों का जांच टीम गठीत कर बारिकी से जाँच किया जाये एवं भ्रष्टाचार में सम्मिलित दोषियों पर उचित कार्यवाही किया जाए।

जरा सोचिए ग्राम पंचायत कुप्पा, जनपद पंचायत ओडगी के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर सूरजपुर के समक्ष उपस्थित होकर पंचायत में सरपंच और सचिव के द्वारा जो भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा निर्माण कार्य के नाम पर फर्जी दस्तावेज लगाकर भारी मात्रा में पंचायत के पैसा का बंदरबाट किया जा रहा है ज्ञापन देकर बताया, ग्रामीणों के अनुसार धरातल की स्थिति कुछ और ही जो निर्माण कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित है फिर राशि जनपद पंचायत ओडगी के जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में कैसे पास हो गया क्या जनपद पंचायत ओडगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ और इंजीनियर आंख मूंद कर धरातल का निरीक्षण किए बिना ही ही कागजों में हस्ताक्षर करके रफा दफा कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!