सूरजपुर भाजपा के नए जिला अध्यक्ष चुने गए मुरली मनोहर सोनी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया स्वागत

सूरजपुर/ जिले में नए भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी चुन लिए गए हैं, सूरजपुर के जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में रहे,अंततः मुरली मनोहर सोनी के नाम की घोषणा कर दी गई उनके जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है और बधाई दी गई,

नगर में जगह-जगह आतिशबाजी कर नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया, एवं बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा मुरली मनोहर सोनी के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिले में मजबूत होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल,श्रीमती चंपा देवी पावले, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की मौजूदगी में लिफाफा खोला गया उसके पश्चात मुरली मनोहर सोनी के नाम का ऐलान किया गया जिला अध्यक्ष के ऐलान के बाद श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भूलन सिंह मरावी श्रीमती चंपा देवी पावले सहित भाजपा के सभी नेताओं ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया।
